एल.आर. इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने किया 132 केवी सबस्टेशन सप्रून का शैक्षिक भ्रमण – भारत केसरी टीवी

एल.आर. इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने किया 132 केवी सबस्टेशन सप्रून का शैक्षिक भ्रमण

लसोलन, मदन शर्मा 20 सितम्बर।

Advertisement

एल.आर. इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज के इलेक्ट्रिकल विभाग के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्रों ने आज 132 केवी सबस्टेशन सप्रून, सोलन का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने बिजली के संचरण एवं वितरण की प्रक्रिया को नजदीक से समझा।

भ्रमण के दौरान छात्रों को बताया गया कि बिजली को किस प्रकार स्टेप-अप और स्टेप-डाउन ट्रांसफॉर्मर के माध्यम से नियंत्रित किया जाता है। साथ ही उन्हें विद्युत प्रणाली में उपयोग होने वाले प्रमुख घटकों जैसे—

सर्किट ब्रेकर : विद्युत परिपथ को तोड़ने एवं बनाने के लिए।

रिले : विद्युत परिपथ को नियंत्रित करने के लिए।

इन्सुलेटर : तारों को सुरक्षित एवं अलग रखने के लिए।

अरेस्टर : वोल्टेज सर्ज से बचाने के लिए।

पोल : तारों को सहारा देने के लिए।

इस शैक्षिक यात्रा में छात्रों के साथ विभागीय फैकल्टी Er. पवनदीप और Er. विकास भी मौजूद रहे। वहीं, जूनियर इंजीनियर Er. अजय ठाकुर ने छात्रों को सबस्टेशन का विस्तृत दौरा कराया और सभी विद्युत घटकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि यह अनुभव छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक रहा। इससे उन्हें न केवल अपने पाठ्यक्रम को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर मिला बल्कि वास्तविक दुनिया के अनुप्रयोगों को भी करीब से जानने का अनुभव प्राप्त हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000