उद्घोषित अपराधी अंतर्राज्यीय कार्रवाई में गिरफ्तार, सोलन पुलिस को बड़ी सफलता – भारत केसरी टीवी

उद्घोषित अपराधी अंतर्राज्यीय कार्रवाई में गिरफ्तार, सोलन पुलिस को बड़ी सफलता

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

दिनांक: 08.02.2026

सोलन पुलिस

 

सोलन पुलिस द्वारा उद्घोषित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। पुलिस थाना धर्मपुर की टीम ने माननीय न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किए गए एक आरोपी को अंतर्राज्यीय स्तर पर की गई सुनियोजित एवं प्रभावी कार्रवाई के उपरांत गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

 

पुलिस थाना धर्मपुर में तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा प्रस्तुत आमद रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई। माननीय उप-मंडल पुलिस अधिकारी परवाणु के निर्देशन में गठित पुलिस टीम उद्घोषित अपराधी की तलाश हेतु विभिन्न संभावित स्थानों पर रवाना थी। दौराने तलाश आरोपी दिला राम पुत्र श्री लच्छी राम निवासी गांव मैणू, डा० पारनू, तहसील अर्की, जिला सोलन (हि.प्र.) को दिनांक 07.02.2026 को राजस्थान राज्य के जिला दौसा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

 

उल्लेखनीय है कि उक्त आरोपी को माननीय न्यायालय ACJM कसौली द्वारा दिनांक 01.12.2025 को पुनः उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। आरोपी न्यायालय में विचारण के दौरान लगातार निर्धारित तिथियों पर उपस्थित नहीं हो रहा था तथा गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से लंबे समय से रुहपोश चल रहा था, जिससे उसने न्यायालय द्वारा निर्धारित जमानत मुचलकों की शर्तों का उल्लंघन किया।

 

प्रारंभिक जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि उक्त आरोपी अन्य जिलों में भी इसी प्रकार के मामलों में वांछित है, जिसके संबंध में संबंधित पुलिस इकाइयों से आवश्यक समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

 

आरोपी के उक्त कृत्यों को भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर पुलिस थाना धर्मपुर में उसके विरुद्ध FIR No. 40/26 दिनांक 08.02.2026 धारा 209 व 269 BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले की तफ्तीश पुलिस थाना धर्मपुर द्वारा विधि सम्मत एवं नियमानुसार की जा रही है।

 

सोलन पुलिस यह स्पष्ट करती है कि माननीय न्यायालयों के आदेशों की अवहेलना करने वाले उद्घोषित अपराधियों के विरुद्ध कठोर, निरंतर एवं प्रभावी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं न्यायिक प्रक्रिया की गरिमा सुनिश्चित करने हेतु सोलन पुलिस पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000