एचआरटीसी का रक्षाबंधन और भैया दूज पर महिलाओं को खास तोहफा – मिलेगी मुफ्त बस यात्रा – भारत केसरी टीवी

एचआरटीसी का रक्षाबंधन और भैया दूज पर महिलाओं को खास तोहफा – मिलेगी मुफ्त बस यात्रा

शिमला मदन शर्मा 6अगस्त

Advertisement

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने रक्षाबंधन (9 अगस्त) और भैया दूज (23 अक्टूबर) के शुभ अवसरों पर प्रदेश की महिलाओं को विशेष उपहार देते हुए नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में निगम प्रबंधन द्वारा सभी डिप्टी डिवीजनल और रीजनल मैनेजरों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Advertisement

इन दोनों त्योहारों पर महिलाएं एचआरटीसी की सामान्य (ऑर्डिनरी) बसों में सुबह सूर्योदय से लेकर शाम सूर्यास्त तक मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। हालांकि, यह सुविधा रात्रिकालीन समय में उपलब्ध नहीं होगी।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में महिलाओं को पहले से ही एचआरटीसी की बसों में 50% किराए की छूट दी जाती है। लेकिन रक्षाबंधन और भैया दूज जैसे पारिवारिक और भावनात्मक त्योहारों पर, निगम की ओर से सभी महिलाओं को पूर्णतः मुफ्त यात्रा का विशेष अवसर दिया जाता है ताकि वे आसानी से अपने भाइयों से मिलने जा सकें।

Advertisement

प्रदेश में एचआरटीसी के पास 3,000 से अधिक बसें संचालित हैं और सभी ऑर्डिनरी बसों में यह सुविधा लागू होगी। निर्देशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि उक्त दोनों तिथियों पर हर स्टॉप पर बसें रोकी जाएं ताकि महिलाओं को आसानी से चढ़ने और उतरने की सुविधा मिल सके।

यह निर्णय राज्य सरकार की “नारी सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता” की दिशा में एक और सराहनीय पहल माना जा रहा है, जो हर वर्ष इन अवसरों पर लाखों महिलाओं को लाभान्वित करता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000