प्रदूषण रिपोर्ट में तीन सप्ताह की देरी, एसडीएम ऊना ने प्रदूषण बोर्ड को तलब किया – भारत केसरी टीवी

प्रदूषण रिपोर्ट में तीन सप्ताह की देरी, एसडीएम ऊना ने प्रदूषण बोर्ड को तलब किया

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

पंजाब सीमा के साथ लगते जिला ऊना के पांच गांवों में जहां जहरीली गैस की समस्या से सैकड़ों मासूमों की जिंदगी दाव पर लगी हुई है, तो दूसरी तरफ प्रदूषण बोर्ड अपने कत्र्तव्य को पूरा न कर प्रशासन को रिपोर्ट देने में अठखेलियां खेल रहा है। एसडीएम ऊना ने सख्त जांच-पड़ताल के बाद प्रदूषण बोर्ड को सात नवंबर, 2025 को निर्देश जारी किए थे कि एक सप्ताह के भीतर 14 नवंबर को जहरीली गैस मामले के साथ क्षेत्र की वायु, जल व भूमि के प्रदूषण की रिपोर्ट तैयार कर सौंपने को कहा था, परंतु एक सप्ताह की जगह तीन सप्ताह का समय व्यतीत हो चुका है और दो बार बोर्ड के जिम्मेदारों को रिमाइंडर किया जा चुका है, लेकिन अभी तक रिपोर्ट एसडीएम के पास नहीं पहुंची है। प्रदूषण बोर्ड के जिम्मेदार अधिकारियों की इस लापरवाही को देखकर एसडीएस ऊना ने सख्त नाजारगी व्यक्त करते हुए विभाग के अधिकारियों को कार्यालय में तलब किया है।

Advertisement

बता दें कि ऊना के पांच गांव अजोली, सनोली, मजारा, मलूकपुर और बीनेवाल में 30 अक्तूबर, 2025 की रात पंजाब के उद्योग से जहरीली गैस लीक होने से सैकड़ों लोगों को सांस लेना मुश्किल हो गया था। जहरीली गैस का प्रभाव इतना ज्यादा था कि तीन बच्चे बेहोश हो गए थे। जिला प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पंजाब के उद्योगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पांच विभागों की एक जांच कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी में अधिशाषी अभियंता प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, कार्यकारी अभियंता जल शक्ति विभाग, खंड चिकित्सा अधिकारी बसदेहड़ा, जीएम डीआईसी ऊना और नायब तहसीलदार मैहतपुर बसदेहड़ा को समिति में शामिल है।

 

बता दें कि प्रदूषण बोर्ड की ओर से एसडीएम ऊना को सौंपे जाने वाली रिपोर्ट के आधार पर ही जांच कमेटी पंजाब के डीसी रोपड़ सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों से बात करेगी, लेकिन रिपोर्ट न मिलने पर एसडीएम भी जांच कमेटी को आगे की कार्रवाई के लिए आदेश नहीं जारी कर पा रहे हैं।

#UnaGasLeak #PollutionReportDelay #SDMUna #HPNews #EnvironmentalNegligence #HimachalUpdates #UnaDistrict #PollutionControlBoard #ToxicGasIssue #PublicSafetyHP

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000