**14 अप्रैल 2025 का विस्तृत दैनिक राशिफल** – भारत केसरी टीवी

**14 अप्रैल 2025 का विस्तृत दैनिक राशिफल**

मेष (Aries) – (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Advertisement

आज का दिन आनंद और सफलता से भरपूर रहेगा। किसी मनोकामना की पूर्ति या योजनाओं में सफलता मिलने से उत्साह रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपेक्षा से अधिक लाभ होगा। यात्रा की योजना बन सकती है।
स्वास्थ्य: थोड़ी श्वास से संबंधित परेशानी हो सकती है।
सुझाव: दूसरों की मदद लेते समय सहज रहेंगे परंतु खुद मदद करने में थोड़ी अनिच्छा दिखा सकते हैं।
उपाय: गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं।

Advertisement

वृषभ (Taurus) – (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Advertisement

स्वार्थ सिद्धि हेतु रिश्तों में सुधार करेंगे। कार्यस्थल या घर में किसी विवाद की संभावना है लेकिन पारिवारिक सहयोग से समाधान निकल जाएगा। आर्थिक लाभ के लिए परिश्रम करना पड़ेगा।
स्वास्थ्य: सामान्य रहेगा।
सुझाव: विरोधी चाहकर भी नुकसान नहीं कर पाएंगे।
उपाय: हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें।

Advertisement

मिथुन (Gemini) – (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

शुभ दिन है। सोच-समझकर निर्णय लेंगे जिससे कार्यों में सफलता मिलेगी। पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है।
स्वास्थ्य: सामान्य रहेगा।
सुझाव: नए कार्य की शुरुआत फिलहाल टाल दें।
उपाय: तुलसी में जल अर्पित करें और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जप करें।

कर्क (Cancer) – (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

दिन की शुरुआत में तनाव या विवाद हो सकता है। कार्यों में आलस्य रहेगा और अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे।
स्वास्थ्य: किसी परिवार सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है।
सुझाव: धैर्य रखें, दिन के उत्तरार्ध में स्थितियाँ बेहतर होंगी।
उपाय: जल में काले तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।

सिंह (Leo) – (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

धन लाभ और कार्यों में गति आएगी। पुराने विवादों से थोड़ी बाधा आ सकती है लेकिन नियंत्रण में रहेगा।
स्वास्थ्य: ठीक रहेगा, परंतु ओवरकॉन्फिडेंस से बचें।
सुझाव: बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
उपाय: गरीबों में मीठा प्रसाद वितरित करें।

कन्या (Virgo) – (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

पूर्वार्द्ध अच्छा रहेगा, परंतु मध्यान के बाद खर्चों में वृद्धि हो सकती है। परिवार में किसी महिला के नाराज होने की संभावना है।
स्वास्थ्य: सामान्य रहेगा।
सुझाव: उधारी और निवेश सोच-समझ कर करें।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा और मोदक अर्पित करें।

तुला (Libra) – (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपका उत्साह पूरे दिन बना रहेगा। हास्य-व्यवहार से माहौल खुशनुमा बनायेंगे, पर ध्यान रहे कि किसी को आपकी बात बुरी न लगे।
स्वास्थ्य: उत्तम रहेगा।
सुझाव: कार्यों में सक्रियता से परिवार और अधिकारी दोनों प्रभावित होंगे।
उपाय: मिश्री और चावल मंदिर में चढ़ाएं।

वृश्चिक (Scorpio) – (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

असफलताओं से निराशा आ सकती है। व्यवसायिक कार्य अधूरे रहेंगे।
स्वास्थ्य: कमजोर रहेगा।
सुझाव: संध्या के समय स्त्री सहयोग से लाभ संभव है।
उपाय: जल में केसर मिलाकर स्नान करें, रुद्राष्टक का पाठ करें।

धनु (Sagittarius) – (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

ध्यान कार्यों से हटकर विलासिता में लगेगा। अचानक धन लाभ संभव है।
स्वास्थ्य: सामान्य रहेगा, पर यात्रा में सतर्क रहें।
सुझाव: समाजिक कार्यों की अनदेखी ना करें।
उपाय: पीपल वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मकर (Capricorn) – (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज मानसिक अशांति और अकेलापन महसूस होगा। समाज और परिवार में दूरी सी महसूस हो सकती है।
स्वास्थ्य: तनाव का असर शरीर पर रहेगा।
सुझाव: जिस कार्य से डरते हैं, उसी में सफलता मिलेगी।
उपाय: शनिदेव को तेल चढ़ाएं, काली चीज़ों का दान करें।

कुंभ (Aquarius) – (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज दूसरों के कार्यों में मदद करेंगे, जिससे खुद के कार्यों में विलंब होगा।
स्वास्थ्य: थकावट और कमजोरी रह सकती है।
सुझाव: दूसरों के झगड़ों से दूर रहें।
उपाय: किसी गरीब को भोजन कराएं और केले दान करें।

मीन (Pisces) – (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज सभी कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। धन हानि और पारिवारिक तनाव रह सकता है।
स्वास्थ्य: ठीक नहीं रहेगा।
सुझाव: निर्णय लेने में अनुभवी की सलाह लें।
उपाय: मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000