अफसरशाही के तबादलों में सुक्खू सरकार ने युवाओं, अनुभवी अफसरों को दिया अधिमान – भारत केसरी टीवी

अफसरशाही के तबादलों में सुक्खू सरकार ने युवाओं, अनुभवी अफसरों को दिया अधिमान

हिमाचल प्रदेश में हुए अफसरशाही के तबादलों में सरकार ने युवाओं और अनुभवी अधिकारियों को अधिमान दिया है। एक साल की सुक्खू सरकार ने तबादले करने में संयम का परिचय देते हुए अफसरों को परखने के बाद जिम्मेवारी दी है। पूर्व की सरकारों में अकसर सत्ता संभालते ही सबसे पहले जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक बदले जाते रहे हैं। इसके विपरीत मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने ऐसा नहीं किया। अब भी लोकसभा चुनाव के चलते चुनाव आयोग के निर्देशों पर एक स्थान पर तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके अफसरों को ही बदला गया है। अगर अभी लोकसभा चुनाव नहीं होते तो शायद तबादलों में और समय लगता। मुख्यमंत्री ने तबादले करने से पहले करीब दो सप्ताह तक उच्च अधिकारियों के साथ हर पद को लेकर मंत्रणा की। उसके बाद बुधवार रात को तबादलों की सूची जारी की गई। विशेष सचिव कार्मिक और वित्त का कार्यभार लंबे समय से संभाल रहे आईएएस अधिकारी अमरजीत सिंह के अनुभव का लाभ लेने के लिए उन्हें सीएम ने अपने गृह जिला हमीरपुर में उपायुक्त लगाया है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000