शिमला के एक निजी होटल में गौ मांस पकाने का आरोप, मामले की जांच में जुटी पुलिस – भारत केसरी टीवी

शिमला के एक निजी होटल में गौ मांस पकाने का आरोप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

शिमला। एक निजी होटल में गौ मांस पकाने की शिकायत मिली है। होटल में काम करने वाले कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि विशेष समुदाय के दो कश्मीरी युवकों ने होटल में गौमांस पकाया था. इसकी शिकायत होटल कर्मियों ने पुलिस को दी है।

Advertisement

आरोप है कि 2 अक्टूबर को होटल में काम करने वाले विशेष समुदाय के कर्मचारियों ने गौ मांस पकाया था, जैसे ही होटल में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों को इसका पता लगा तो उन्होंने इसका विरोध जताया और उनकी हाथापाई भी हुई। इसके बाद होटल के स्टाफ ने इसकी सूचना सदर पुलिस थाना में दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए आज सदर थाना पुलिस ने होटल पर पहुंच कर तथ्यों की जांच की है. पुलिस ने मौके से बर्तन और फ्रिज की ट्रे को कब्जे में लिया।

Advertisement

हालांकि एसएचओ सदर शिमला धर्म सैन नेगी ने कहा कि, ‘कुछ लोगों ने थाने शिकायत दी है कि होटल में गौ मांस पकाया गया है। पुलिस मामले कीं जांच कर रही है। मौके से कोई गौमांस बरामद नहीं हुआ है. शिकायतकर्ताओं ने बताया था कि कुछ आचार जैसा मोटा मांस लाया गया था, लेकिन वो गौमांस था या किसी और चीज का मांस था, इसकी जानकारी नहीं है. कब्जे में लिए बर्तनों को फॉरेंसिक जांच के लिए जुन्गा लैब भेजा जाएगा। फिल्हाल अभी पुलिस ने कश्मीरी युवकों से पूछताछ नहीं की है, फॉरेंसिक जांच में कुछ संदिगंध मिलने पर ही दोनों से पूछताछ की जाएगी।’

Advertisement

वहीं दूसरी तरफ मामले को लेकर हिंदू जागरण मंच के पूर्व अध्यक्ष कमल गौतम ने कहा, ‘हिमाचल में ऐसे कृत्यों और करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है. होटल संचालक ने मामले को दबाने के लिए दोनों को गौशाला में ले जाकर माफी की नौटंकी की और उन सभी को यहां से रातो-रात भगा दिया. हमारे पास साक्ष्य भी हैं और तथ्य भी हैं। मामले को लेकर पुलिस गंभीरता से जांच करे पता लगाए की गौ मांस कहां से आया।’

Advertisement

वहीं, आरोप है कि मामला सामने आने के बाद होटल संचालक ने माफी मंगवाकर दोनों को होटल भेज दिया। बताया जा रहा है कि इस होटल को एक कश्मीरी युवक अपने पार्टनर के साथ पिछले चार सालों से लीज पर चला रहा था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000