इन्वेस्टमेंट के नाम पर 93 लाख की ठगी, साइबर सैल ने शातिरों के खातों से होल्ड करवाई 1.43 करोड़ की राशि, जांच जारी – भारत केसरी टीवी

इन्वेस्टमेंट के नाम पर 93 लाख की ठगी, साइबर सैल ने शातिरों के खातों से होल्ड करवाई 1.43 करोड़ की राशि, जांच जारी

शिमला: भारत केसरी टीवी

Advertisement

प्रदेश के सोलन जिला के एक व्यक्ति से इन्वेस्टमेंट के नाम पर 93 लाख रुपये की ठगी के मामले में साइबर सैल शिमला ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शातिरों के बैंक खातों से 1.43 करोड़ रुपये की राशि होल्ड करवाई है।

Advertisement

साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत मिलते ही साइबर कमांडों की टीम सक्रिय हुई और 1575 ट्रांजेक्शन का विश्लेषण कर पीड़ित की ठगी गई राशि को सुरक्षित करने में सफलता पाई। मामले में साइबर थाना शिमला में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Advertisement

शिकायतकर्ता ने बताया कि फरवरी 2024 में निवेश के नाम पर उनसे करीब 93 लाख रुपये ठगे गए थे। जब उन्होंने अन्य राज्यों में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की तो उनसे पांच लाख रुपये अतिरिक्त मांगे गए। इसके बाद पीड़ित ने सीधे शिमला के सीवाई स्टेशन डाटा सेंटर 1930 पर संपर्क किया।

Advertisement

जांच की प्रगति:
डीआईजी साइबर क्राइम, मोहित चावला ने जानकारी दी कि साइबर टीम ने समय रहते कार्रवाई करते हुए 1.43 करोड़ रुपये होल्ड करवा दिए हैं। ठगों के बैंक खातों की विस्तृत जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000